यूरिन लीकेज क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 11:26


क्या छींकने, भारी सामान उठाने से निकल जाता है पेशाब, जीवनशैली में ये बदलाव करके दूर करें यूरिन लीकेज की समस्या
यूरिनरी इनकंटीनेंस के कारण, इलाज और बचाव के उपाय...
कई बार टॉयलेट पहुंचने से पहले ही यूरिन लीक होने लगता है, तो कई बार तनाव में होने से भी ब्लैडर पर प्रेशर पड़ता है, जिससे पेशाब लीक होता है। तब और परेशानी बढ़ जाती है, जब आपको खांसी, छींक बार-बार आती है।



Urinary Leakage Problem in Hindi: क्या आपको भी खांसते, छींकते, भारी सामान उठाते या फिर कोई भी गेम खेलते, जरा सा दौड़ने में ही यूरिन निकल (urinary leakage problem) जाता है? यदि हां, तो यह समस्या गंभीर हो सकती है, अगर आपने इसे नजरअंदाज किया। अधिकतर लोगों के साथ यह समस्या नजर आती है। कई बार पेशाब करने के लिए टॉयलेट जाने में ही यूरिन पैंट में निकल जाता है। इस समस्या को यूरिनरी इनकंटीनेंस (urinary incontinence) कहते हैं। यूरिन लीकेज या मूत्र रिसाव की ये समस्या (What is Urinary Leak) तब होती है, जब ब्लैडर पर आपका कंट्रोल नहीं रह पाता है। कई बार टॉयलेट पहुंचने से पहले ही यूरिन लीक होने लगता है, तो कई बार तनाव में होने से भी ब्लैडर पर प्रेशर पड़ता है, जिससे पेशाब लीक होता है। तब और परेशानी बढ़ जाती है, जब आपको खांसी, छींक बार-बार आती है।

यूरिनरी इनकंटीनेंस के कारण (causes of urinary incontinence)

जब आपकी पेल्विक की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं, तो यूरिनरी इनकंटीनेंस की समस्या हो सकती है।
बढ़ती उम्र के कारण भी यूरिनरी इनकंटीनेंस की समस्या देखी जा सकती है। बढ़ती उम्र में ब्लैडर को सपोर्ट करने वाली मांसपेशियों में कमजोरी आने लगती है। इससे भी पेशाब लीक होने लगता है।
जब ब्लैडर पेशाब से भर जाता है, तो उसे रोकना नहीं चाहिए। कुछ लोग जब तक तेज पेशाब ना आने लगे, तब तक रोक कर रखते हैं। आपकी ये आदत ब्लैडर को कमजोर कर सकते हैं।
पुरुषों के ब्लैडर के आसपास प्रोस्टेट ग्रंथि होती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है प्रोस्टेट ग्रंथि भी बढ़ने लगती है। इससे भी यूरिनरी इनकंटीनेंस या यूरिन लीकेज की समस्या हो सकती है।
आपके खानपान की आदत भी काफी हद तक ब्लैडर को प्रभावित कर सकता है। जंक फूड, शराब, सोडा, कार्बोनेट ड्रिंक, कैफीन आदि के सेवन से ब्लैडर में जलन जैसी समस्या हो सकती है। इससे भी पेशाब लीक कर सकता है।

यूरिन लीक करने की समस्या को दूर करने के उपाय

1 यदि आपको यह समस्या काफी दिनों से हो रही है, तो बेहतर है कि आप डॉक्टर से संपर्क करें। इसे नजरअंदाज करना आपको भीड़ में शर्मिंदा करने के साथ ही कई दूसरी शारीरिक समस्या भी दे सकता है।

2 जितना हो सके तरल पदार्थ का सेवन करें। पानी अधिक पिएं। पेशाब को घंटों रोक कर ना रखें। खानपान में हेल्दी और पौष्टिक चीजों को शामिल करें।


3 अपनी तरफ से पेशाब को रोककर रखनेकी कोशिश करें, ताकि आपकी यह समस्या दूर हो सके। पेशाब को रोकने के प्रयास को धीरे-धीरे बढ़ाते जाएं।

4 कुछ ऐसे एक्सरसाइज करें, जो यूरिन इनकंटीनेंस की समस्या को दूर करते हों। पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज, कीगल एक्सरसाइज (Kegal Exercise) करने से फायदा पहुंच सकता है। कुछ देर तक गिनती करते हुए अपने दिमाग को दूसरी तरफ लगाने की कोशिश करें, इससे पेशाब रोके रखने की क्षमता विकसित होगी।

5 यदि आपका वजन अधिक है, तनाव में रहते हैं, तो इससे भी यूरिन लीक करने की समस्या बढ़ सकती है। इन दोनों को जल्द से जल्द कंट्रोल कर लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info